संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप
![](https://biharimedia24.com/wp-content/uploads/2024/01/PSX_20240126_191819.jpg)
– नालंदा थाना के कुल गांव का मामला
क्राइम रिपोर्टर, बिहारशरीफ
नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव से गुरूवार की सुबह घर से एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। मृतक की पहचान कुल गांव निवासी नागेंद्र राम के करीब चालीस वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में परिजनों ने मुन्ना राम की हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगाया है। मुन्ना
राम देर संध्या तक ठीकठाक था। लेकिन गुरूवार की सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गयी है। घर में ही उसका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। परिजनों ने बताया कि
मुन्ना राम की पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर छह माह पहले ही गांव के एक युवक के साथ फरार हो गयी थी। पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। लेकिन जब दबाव बनाया गया तो उसकी पत्नी डेढ़
माह पूर्व घर वापस आयी थी और पति- पत्नी के बाद हमेशा विवाद होते रहता था। इधर, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की
गयी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया है. पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है।